गंभीर बीमारी का शिकार हुआ अरमान मलिक और कृतिका मलिक का बेटा, बोलीं- 'लोगो ने बद्दुआ दी है'

Armaan Kritika Malik Son Illness- मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक को भला कौन नहीं जानता है। अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं और दूसरी कृतिका है।
इस वक्त इस परिवार से एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। पता चला है कि अरमान मलिक और कृतिका मलिक के दो साल के बेटे की तबियत खराब हो गई है और वो काफी सीरियस बीमारी से ग्रसित है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कृतिका और पायल साथ में नजर आ रही हैं और कार में बैठकर बातें कर रही हैं।
क्या बोलीं कृतिका मलिक?
वीडियो में कृतिका कार में हैं और बच्चे की रिपोर्ट को लेकर बातें कर रही हैं। उनका कहना है कि, ''पहले जब वो 19 महीने का था तो रिपोर्ट बिल्कुल नॉर्मल आई थी लेकिन अब जो रिपोर्ट आई है वो बिल्कुल भी सही नहीं है। बच्चे की तबियत ठीक ही नहीं हो पा रही है और लोग इतने गलत गलत कमेंट्स कर रहे हैं।
डॉक्टर यही बोल रहे थे कि कहीं इसको रिकेट ना हो और देखो वही बात निकली। आप लोगों के कमेंट्स भी इतने गंदे होते हैं कई बार।'' पायल ने कहा, ''कुछ दिन पहले भी किसी ने बद्दुआ दी थी कि गोलू की सजा उनके बच्चों को मिल रही है।
तो भाई हमारी गलतियों की सजा हम ही को दो बच्चों को क्यों देना।'' ये बात बोलते हुए पायल लगातार रहो रही हैं। अब वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''चैनल बंद करो तो बच जाओ।'' एक ने लिखा, ''अरे भाई कैल्शियम दो, विटामिन डी दो।'' एक ने लिखा, ''इंशाल्लाह सही हो जाएगा परेशान ना हो।'' एक ने लिखा, ''भाई आपलोग...खुद का और बच्चों का ध्यान रखिये...बच्चों को उजागर करने से बचें।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











