50,000 रुपये के मुचलके पर मिली अरमान को बेल, लौटे बिग बॉस हाउस
पिछली रात अरमान के खिलाफ जो भी अपराध दर्ज किए गए, वे सभी जमानत के लायक थे। इसलिए उन्हें अदालत में पेश नहीं किया गया और मंगलवार दोपहर जमानत मिलने के बाद थाने से रिहा कर दिया गया। और अब अरमान अब 'बिग बॉस साथ-7' में लौट गए हैं।
गौरतलब है कि ब्रिटिश गायिका-अभिनेत्री सोफिया हयात ने शो के दौरान अरमान द्वारा उन पर कथित रूप से हमला करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। सोफिया ने सांता क्रुज पुलिस थाने में 11 दिसंबर को शिकायत दर्ज की थी, उसके एक दिन पहले ही वह बिग बॉस के घर से बाहर आई थी।
शो में रहने के दौरान अरमान और उनके बीच बहस हुई थी और अंत में अरमान ने सोफिया पर मॉब से हमला कर दिया था जिससे वह चोटिल हो गई थीं। 'विरोधी', 'औलाद के दुश्मन' और 'जानी दुष्मन :एक अनोखी कहानी' में काम कर चुके अरमान 'बिग बॉस साथ-7' में अपने मिजाज की वजह से चर्चा में रहे हैं।
मामले की जांच के सिलसिले में लोनावाला पुलिस सोमवार देर रात बिग बॉस के घर के सेट पर पहुंची और अरमान को गिरफ्तार कर ले गई। अरमान मंगलवार दोपहर बाद तक पुलिस हिरासत में रहे।


Click it and Unblock the Notifications
