..................... Armaan Kohli, Bigg Boss Season 7 participant, granted bail in physical abuse case - Hindi Filmibeat

सोफिया हयात को पीटने वाले अरमान को मिली बेल

कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 7 के प्रतियोगी अरमान कोहली को आज जमानत मिल गयी है।आज कोहली की कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें जमानत मिल गई।

मालूम हो कि अरमान कोहली को सोमवार को 'बिग बॉस साथ-7' के सेट से गिरफ्तार किया गया था। ब्रिटिश गायिका-अभिनेत्री सोफिया हयात ने शो के दौरान अरमान द्वारा उन पर कथित रूप से हमला करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि सोफिया ने सांता क्रुज पुलिस थाने में 11 दिसंबर को शिकायत दर्ज की थी, उसके एक दिन पहले ही वह बिग बॉस के घर से बाहर आई थी। शो में रहने के दौरान अरमान और उनके बीच बहस हुई थी और अंत में अरमान ने सोफिया पर मॉब से हमला कर दिया था जिससे वह चोटिल हो गई थीं।

'विरोधी', 'औलाद के दुश्मन' और 'जानी दुष्मन :एक अनोखी कहानी' में काम कर चुके अरमान 'बिग बॉस साथ-7' में अपने मिजाज की वजह से चर्चा में रहे हैं।

जमानत मिलने के बाद अरमान कोहली शो से बाहर होते हैं या फिर शो के अंदर ही रहते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। अरमान के बारे में जानने के लिए आज रात कलर्स पर देखना

ना भूलें रात नौ बजे बिग बॉस सीजन 7 सलमान खान के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X