Exclusive: क्या सच में अरमान कोहली गिरफ्तार हुए हैं या फिर...
बैंगलोर निवासी नम्रता खन्ना ने ट्विटर पर लिखा है कि क्या सच में अरमान गिरफ्तार हो गये हैं या फिर यह कोई पब्लिसिटी स्टंट है? ऐसा ही प्रतिक्रिया दिल्ली की स्वाती ने ट्विटर पर दी है और कहा है इट्स नॉट पॉसिबल.. अरमान-सोफिया का यह सब किया..टीआरपी फंडा है।
खैर अब इस मामले में क्या सही है और क्या गलत इसकी जांच जारी है लेकिन इतना तय है कि इस शो में वह सबकुछ हो गया जो कि आज तक कहीं और किसी रियलिटी शो में नहीं हुआ। गौरतलब है कि सोमवार रात को इस शो के प्रतियोगी अरमान कोहली को लोनावला पुलिस ने बिग बॉस के घर से गिरफ्तार कर लिया। अरमान को आज वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अरमान कोहली पर पिछले हफ्ते शो के बाहर से हुई अभिनेत्री सोफिया हयात ने थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सोफिया ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि अरमान ने उनसे बिग बॉस हाउस में मारपीट औऱ बदसलूकी की है। सोफिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि अरमान ने उनके साथ घटिया बयानबाजी भी की है। सोफिया का कहना है कि शो के अंदर दिये गये एक टास्क के दौरान अरमान ने उन्हें झाड़ू से मारा था।


Click it and Unblock the Notifications
