बिग बॉस में लौटे अरमान, कुशाल- संग्राम की बजेगी बैंड!
एजाज का साथ दिया कुशाल ने। उन्होंने कहा कि तनीषा पता नहीं क्यों अरमान जैसे लड़के के इतना करीब जा रही थीं। जबकि तनीषा खुद इतनी अच्छी फैमिली से हैं और साथ ही तनीषा की मां और बहन की इतनी इज्जत है इंडस्ट्री में। फिर तनीषा अरमान की वजह से सबकुछ बरबाद कर रही है। कुशाल ने तनीषा से बात करके उन्हें कहा भी कि वो अरमान से दूर रहें। कुछ ही देर बाद जब अरमान घर के अंदर दोबारा से आए तो घर में सभी हैरान रह गये। तनीषा जो कि अरमान के बिना काफी दुखी थीं वो बहुत खुश हो गयीं। लेकिन कुशाल और एजाज का चेहरा उतर गया।
कुशाल और एजाज से अरमान ने आते ही कहा कि उन्होंने जो जो अरमान के बारे में बोला है उसका बदला लेंगे वो उन दोनों से। अरमान ने एजाज को कहा कि उन्होंने अरमान के लिए जनानी जैसा शब्द यूज करके गलत किया। ये मजाक की बात नहीं है। अरमान के वापस आने के बाद तनीषा काफी खुश हैं लेकिन घर में एक नया तूफान आया है। अब देखना है कि अरमान के आने के बाद घर में क्या क्या बदलाव आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












