अरमान की हर मुसीबत में तनीषा ने दिया साथ!
जब अरमान को पुलिस पकड़कर घर से लेकर जा रही थी तो तनीषा काफी परेशान हो गयी थीं। वो बहुत दुखी भी थीं अरमान के जाने से। लेकिन जब अरमान वापस आ गये तो तनीषा बहुत खुश हो गयीं। तनीषा ने अरमान को गले लगाया और यही नहीं अरमान ने भी तनीषा के माथे पर किस करके उन्हें आई लव यू कहा। तनीषा ने अरमान से कहा कि जब वो चले गये थे तो तनीषा को बहुत चिंता हो रही थी। वो बहुत स्ट्रेस में थीं। अरमान ने भी तनीषा के इस प्यार और अपनेपन को देखकर कहा कि वो हमेशा तनीषा के साथ हैं। तनीषा सच में उनसे बहुत प्यार करती हैं और उनकी केयर करती हैं।
इससे पहले भी जब अरमान को एलिमिनेशन के बहाने घर से निकालकर दो दिन के लिए सीक्रेट रुम में रखा था तो भी तनीषा काफी रो रही थीं। अरमान ने वापस आकर तनीषा को गले लगयाा था और कहा था कि वो तनीषा को बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने तब भी तनीषा के माथे पर किस करके उन्हें कहा था वो बहुत अच्छी और सच्ची हैं। तनीषा और अरमान दोनों के बीच दिन ब दिन नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं। दोनों एक दूसरे को काफी पंसद करते हैं और एक दूसरे की हर एक मुसीबत के वक्त एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












