बिग बॉस का टीआरपी खेल- अरमान को पुलिस ने पकड़ा!

बिग बॉस 7 में काफी कुछ ऐसा हुआ है जो कि बाकी सीजन में नहीं हुआ। प्यार, तकरार, धोखा तो हर बिग बॉस सीजन में होता ही है। लेकिन बिग बॉस 7 में तो पुलिस तक को शामिल कर लिया गया। खबर है कि सोफिया ने घर से बाहर आने के बाद अरमान के खिलाफ जो केस दर्ज कराया था उसे लेकर अरमान को लोनावाला में पुलिस ने बिग बॉस के घर से गिरफ्तार कर लिया है। सोफिया के अनुसार अरमान ने उनपर झाड़ू के डंडे से वार किया और उनके साथ गाली गलौज भी की। पुलिस ने सोफिया के इस बयान के चलते लोनावाला में चल रहे बिग बॉस शो के दौरान ही अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। अरमान की इस गिरफ्तारी से बिग बॉस के दर्शक काफी खुश हैं। उनका मानना है कि अरमान ने गलत किया था और उन्हें उसी की सजा मिली है।

अरमान कोहली ने एक हफ्ते पहले बिग बॉस द्वारा दिये गये टास्क के दौरान सोफिया के साथ बहस की थी। सोफिया के हाथों में झाड़ू थी जिसे लेकर अरमान ने उन्हें धक्का दिया। वो डंडा सोफिया के मुंह पर लगा और उसके बाद अरमान ने सोफिया को गालियां भी देनी शुरु कर दीं। सोफिया ने बाहर आकर ये कहा कि वो एपिसोड पूरा नहीं दिखाीया गया है। इस खबर के आने के बाद से दर्शकों ने अपनी राय देनी शुरु की है। दर्शकों का कहना है कि ये सब सिर्फ बिग बॉस का टीआरपी बढ़ान का खेल है। विरोधी जो कि गोआ से हैं ने कमेंट किया है "ये सब सिर्फ ड्रामा है। बिग बॉस वाले शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए ये सब कर रहे हैं।"

ममता धीमन जो कि कोलकाता से हैं का कहना है "जैसी करनी वैसी भरनी। अरमान ने सोफिया को मारा जबकि सोफिया अरमान से कुछ भी नहीं कह रही थीं। ये गलत है।" नरेंद्र रावत जो कि दिल्ली से हैं का कहना है "बिग बॉस के प्रतिभागी कलाकार हैं, एक्टर्स हैं तो कुछ कहान हीं जा सकता कि कौन गलत है कौन सही। सिर्फ शो की तरफ दर्शकों को खींचने के लिये ये सब किया जा रहा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X