बिग बॉस- तो क्या तनीषा को टोपी पहना रहे हैं अरमान!

बिग बॉस 7 का गेम हर दिन ज्यादा इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। घर के अंदर जो होता है वो तो इंटरेस्टिंग है ही साथ ही हर हफ्ते घर से जो भी सदस्य एलिमिनेट होता है वो बाहर आने के बाद घर के अंदर की जो पोल खोलता है उससे ये गेम और भी इंटरेस्टिंग हो जाता है। पिछले हफ्ते ही बिग बॉस के घर से सोफिया हयात बाहर हुईं और सोफिया ने बाहर आकर अरमान की पोल पट्टी खोली। सोफिया का कहना है कि अरमान सिर्फ तनीषा को यूज कर रहे हैं ताकि वो ज्यादा से ज्यादा दिन बिग बॉस में रह सकें। साथ ही ताकि वो लाइमलाइट में रहें। अरमान सिर्फ गेम खेल रहे हैं और तनीषा को इस बात का अंदाजा नहीं हो रहा है।

सोफिया ने घर से बाहर आने के बाद रविवार को सलमान खान के साथ आकर घरवालों से बात की और उन्हें कुछ एडवाईस भी दी। सोफिया ने कहा कि अरमान को लड़कियों की इज्जत करनी सीखनी चाहिए। इसी एपिसोड के दौरान सलमान खान ने अरमान को टोपी दी और कहा कि उस सदस्य को पहनाएं जिन्हें उन्होंने घर में सबसे ज्यादा टोपी पहनाई है। तो इसपर अरमान ने तनीषा को टोपी पहना दी। इससे साफ जाहिर हुआ कि अरमान ये कहना चाह रहे हैं कि उन्होंने बिग बॉस के घर में तनीषा को टोपी पहनाई है यानी उनसे झूठ बोला है। सोफिया भी यही कह रही हैं कि अरमान और तनीषा के बीच कुछ भी नहीं है ये सब सिर्फ गेम और प्लानिंग है।

सोफिया ने घर के अंदर जाकर रविवार को गौहर को घर का हीरो बताया और अरमान को घर का विलेन। सोफिया ने ये भी कहा कि घर में संग्राम ने उनका दिल बहुत दुखाया है। एंडी के बारे में सोफिया ने कहा कि एंडी जो भी करता हो लेकिन वो कम से कम दिल नहीं दुखाता। काम्या के बारे में सोफिया ने कहा कि काम्या ने काफी कुछ सोफिया के बारे में कहा है लेकिन इसके बावजूद काम्या का दिल अच्छा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X