बिग बॉस 7- अरमान ने काम्या को कहा डिवोर्सी एंडी को दी गाली, अरमान का हुआ बॉयकॉट!
22 अक्टूबर के एपिसोड में बिग बॉस ने घर के सदस्यों को एक टास्क दिया। जिसमें घर के कुछ सदस्यों बिग बॉस के द्वारा दिये गये लकड़ी के डिब्बों के अंदर बैठना था और बाकी सदस्यों को डिब्बों में बैठे सदस्यों को परेशान करना था और उन्हें उठाना था। अरमान के डिब्बे पर जब काम्या और बाकी सदस्यों ने ठोंक पीट करनी शुरु की तो अरमान ने सबको कहा कि उन्हें चोट लग रही है। लेकिन किसी ने बंद नहीं किया। अरमान ने कहा कि अगर वो लोग बंद नहीं करेंगे तो वो गाली देंगे सबको। अरमान को पता चला कि काम्या कर रही हैं तो उन्होंने कहा ये डिवोर्सी पागल हो गयी है। इस बात पर काम्या रोने लगीं।
अरमान ने अपना डिब्बा हिलाया तो उसके पास ही कुर्सी पर बैठी एली के सिर पर चोट लग गयी और वो रोने लगीं। सभी ने कहा कि वो ये गेम नहीं खेलेंगे क्योंकि अरमान ने जानबूझकर एली को मारा है। इसपर अरमान डिब्बे से बाहर निकल आए और उन्होंने सभी को गालियां देनी शुरु कर दीं। एंडी को उन्होंने छक्का बोला और काम्या को भी काफी कुछ सुनाया। यहां तक कि जब अपूर्वा अरमान को शांत कराने लगे तो उन्होंने अपूर्वा को भी धक्का दे दिया। उसके बाद तनीशा को भी उन्होंने काफी गुस्से में चुप कराया।


Click it and Unblock the Notifications












