लव 2 हेट यू की शूटिंग हुई पूरीः अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल अपने पहले टीवी चैट शो लव 2 हेट यू की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस शो में जानी मानी हस्तियां मेहमान के रूप में आकर अपने आलोचकों से रू ब रू होते हैं।
अर्जुन ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि लव 2 हेट यू की शूटिंग पूरी, क्रू को छोड़ते वक्त दुख हुआ, स्टार वर्ल्ड का शुक्रिया..क्रू के सभी सदस्यों की याद आएगी। अभिनेता ने इस मौके पर कार्यक्रम में आए मेहमानों का भी धन्यवाद दिया। रामपाल ने प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन, मधुर भंडारकर, फरहान अख्तर, चेतन भगत और दूसरे मेहमानों का कार्य्रकम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
रामपाल इस समय मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। करीना और रामपाल के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, शहाना गोस्वामी और राकेश बापट जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।
फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। रामपाल दूसरी बार टीवी के पर्दे पर नजर आए थे। इससे पहले वह नच बलिए कार्यक्रम में बतौर जज शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications