अर्जुन रामपाल ने भी लिया छोटे पर्दे का सहारा

उन्होंने लिखा है कि वो बहुत जल्द स्टार वर्ल्ड के एक शो को होस्ट करने जा रहे हैं। चैनल से बात-चीत चल रही है जैसे ही कुछ फाइनल होता है वो इस बारे में अपने चाहने वालों को जरूर बतायेगें। फिलहाल अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म आने वाली फिल्म 'रा.वन' के प्रमोशन में व्यस्त हैँ। इस फिल्म में वो खलनायक की भूमिका में है। अभी तक पूरे प्रमोशन के दौरान अर्जुन रामपाल के लुक का सस्पेंस बना हुआ था लेकिन सोमवार को उनके लुक पर से पर्दा उठाया सुपरस्टार रजनीकांत ने ।
जिस पर खुशी जताते हुए अर्जुन ने कहा कि मुझे खुशी है कि रजनी सर ने 'रा.वन' में मेरे किरदार की पहली झलक का अनावरण किया। मैं बहुत खुश हूं। फिल्म 'रा.वन' 26 अक्टूबर यानी दिवाली पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











