अर्जुन अब जल्द ही छोटे पर्दे पर होंगे

कई दिनों से खबर आ रही थी कि अर्जुन एक चैनल के लिए शो करने जा रहे हैं हाल ही में इस चैनल के बारे में पता चला ये कोई और चैनल नहीं स्टार वर्ल्ड है। अर्जुन ने ट्वीटर पर इसका खुलासा किया। उनके हिसाब से वो जल्दी ही एक शो करने वाले हैं।
वैसे कहा जा रहा है कि यह एक चैट शो होगा, जिसमें अर्जुन कुछ लोगों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। आज कल वैसे चैट शो की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है। सिमी ग्रेवाल, करण जौहर और प्रिटी जिंटा के शो ने दर्शकों पर अपना रंग जमा लिया है। इसकी पॉपुलारिटी को देखते हुए अर्जुन ने भी शो करने के लिए हां कह दिया है। बदले में वो भारी रकम रकम भी वसूलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











