अर्जुन बिजलानी की मां की हालत गंभीर, ICU में किया गया भर्ती, एक्टर बोले- उनका ऑक्सीजन लेवल...

Arjun Bijlani

Arjun Bijlani's mother condition is critical: टीवी के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि एक्टर सोशल मीडिया हैंडल पर आए दिनों कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी मां के हाथ की तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर की मां के हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

अर्जुन बिजलानी की मां की हालत है गंभीर
जी हां, अर्जुन बिजलानी की मां की तबियत गंभीर बताई जा रही है। अर्जुन ने एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें उनकी मां के ड्रिप लगी हुई है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की मां की तबियत अधिक खराब होने की वजह से उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। बता दें कि एक्टर की पत्नी और बेटे की भी तबियत ठीक नहीं है।

पत्नी और बेटे की तबियत भी है खराब
अर्जुन बिजलानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी मां का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था जिस वजह से उन्हें डॉक्टर्स ने ICU में शिफ्ट किया है। अर्जुन बिजलानी आगे कहते हैं कि मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि मां जल्द से ठीक होकर घर आ जाएं। एक्टर ने बताया कि उनके बेटे और पत्नी को तेज बुखार है। बेटा बहुत दिनों से स्कूल भी नहीं गया है।

इस शो में नजर आ रहे हैं अर्जुन बिजलानी
आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी को इन दिनों लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रहे हैं। इस हंसी ठहाके वाले शो में अर्जुन का मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है। अर्जुन एक शानदार शो होस्ट भी रह चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्यार नागिन शो से मिला। इस शो में उनकी और मौनी रॉय की जोड़ी ने फैन्स का दिल जीत लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X