Naagin 4 के फैंस के उड़ जायेंगे होश, सुपरस्टार का होने वाला है धमाकेदार कमबैक !
टीवी टीआरपी में अपने तीन सीजन से लगातार टॅाप पर रहने वाले शो नागिन 3 एक बार फिर से वापसी करने वाला है। नागिन 3 के खत्म होने के साथ चैनल ने नागिन 4 का भी एक प्रोमो जारी किया। जहां पर लीड कास्ट का चेहरा नहीं दिखाया गया है। नवंबर में नागिन 4 आगाज करने वाला है।
मेकर्स इसकी कहानी और कास्ट कर काम कर रहे हैं। अब तक नागिन 4 की लीड एक्ट्रेस के तौर पर सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी के साथ हिना खान और क्रिस्टल डिसूजा का नाम सामने आ चुका है। लेकिन अब इस शो को लेकर एक और नाम सामने आ रहा है। इस बार नाम किसी लीड एक्ट्रेस का नहीं है।

बल्कि लीड मेल स्टार का है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागिन का पुराना और सबसे लोकप्रिय चेहरा अर्जुन बिजलानी फिर शो में वापसी कर सकते हैं। अर्जुन फिलहाल टीवी शो डांस दीवाने को होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद मुमकिन है कि वह नागिन 4 का हिस्सा बनते हुए नजर आएं।
ये भी कहा जा रहा है कि इस बार सीजन की कहानी नागिन के पहले भाग से मिलती हुई दिखाई देगी। पहले के तीन सीजन के कुछ स्टार्स भी नागिन 4 का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक चैनल और मेकर्स की तरफ से इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं आयी है।
बहरहाल,यहां देखिए पुरानी नागिन मौनी रॅाय की खूबसूरत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











