PICS-शाहरुख की 'परदेस' का नया लुक..एकदम हटके!
जब खबर आई कि अर्जुन बिजलानी आने वाले सीरियल नागिन 2 का हिस्सा नहीं हैं तो इस खबर से उनके लाखों फैन्स के दिल टूटे होंगे। लेकिन जब खबर आई कि अर्जुन एकता कपूर के आने वाले शो 'परदेस में है मेरा दिल' में दिखाई देने वाले हैं तो लोगों के चहरे पर काफी खुशी आई।

हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं, जिसमें सीरियल की स्टार कास्ट मौजूद है।
आपको बता दें कि अर्जुन को इन दिनों झलक में काफी लोकप्रियता मिली। इसी के साथ ही उन्होंने एकता कपूर के नए शो से भी काफी खास पहचान बनाई।
यही एक कारण है कि उन्हें एकता कपूर के इस शो में रोल मिल गया। खबर आई थी कि अर्जुन बिजलानी के लुक टेस्ट को एकता ने काफी पसंद किया था, और उन्हें अचानक से इसके लिए सिलेक्ट कर दिया गया था।
इस शो में दृष्टि धामी भी लीड रोल में हैं। दृष्टि और अर्जुन दोनों ही टीवी के लोकप्रिय चेहरे हैं और दोनों साथ में पहली बार काम कर रहे हैं।
अर्जुन और दृष्टि दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications





