डेढ़ साल का ये 'छोटा उस्ताद' देगा सभी को चैलेंज..करेगा टीवी डेब्यू!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी को कौन नहीं जानता। अर्जुन के जितने भी फैन्स हैं उन्हें पता होगा कि उनका एक एक साल छह महीने का बेटा भी है, जिसका नाम अयान है। खबर है कि अर्जुन का बेटा अयान आपको जल्द ही टेलिवीज़न डेब्यू करते दिखाई देंगे।

Ayan

दरअसल अयान अपने पापा के साथ आपको झलक दिखलाजा 9 में दिखाई देंगे। खबर है कि झलक में एक ऐसा पड़ाव देखने को मिलेगा जहां इन प्रतिभागियों को इनके किसी भी परिवार के एक सदस्य के साथ डांस पर्फॉर्म करना होगा। तो इसके लिए अर्जुन ने किसी और को नहीं बल्कि अपने नन्हें उस्ताद अयान के साथ पर्फॉर्म करेंगे।

अर्जुन ने इसके लिए बजरंगी भाईजान फिल्म का गाना 'तू जो मिला' को चुना है। अर्जुन अपने बेटे को डांस क्लास में भी डालेंगे। आपको बता दें अर्जुन बिजलानी झलक दिखलाजा में काफी अच्छे कंटेस्टेंट माने जाते हैं। इससे पहले आपने अर्जुन को नागिन सीरियल में देखा था। उसमें वो मौनी रॉय के अपोज़िट थे।

#AFlyingJatt..तगड़ा कॉम्पिटीशन है बॉस..इतना आसान नहीं है सुपरहीरो बनना!

मौनी रॉय और अर्जुन की इस जोड़ी ने टेलिवीज़न पर काफी धमाल मचाया था। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। ये शो टीआरपी में इतना आगे था कि अब इसका दूसरा पार्ट भी आपके सामने आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X