गोवा में हुआ अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट, शरीर पर आए गहरे घाव के निशान

Arjun Bijlani

Arjun Bijlani met with an accident in Goa: टीवी के जाने माने एक्टर और एंकर अर्जुन बिजलानी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी का गोवा में एक्सीडेंट हो गया है। उनके पैरों पर गंभीर चोट आई है। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपने पैरों के जख्मों की तस्वीर शेयर कर इस हादसे के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि अर्जुन बिजलानी पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा निकले थे, लेकिन उनके साथ यह हादसा हो गया।

पैरों पर आईं खरोचें
अर्जुन बिजलानी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर के पैर पर खून जमा नजर आ रहा है। उनके पैर पर अन्य खरोचें भी आई हैं, हालांकि यह एक्सीडेंट कैसे हुआ इसके बारे में तो अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन गोवा से लौटते ही अर्जुन बिजलानी तुरंत ही लाफ्टर शेफ के सेट पर लौटे। उन्होंने जमकर एंजॉय किया और वीडियो भी बनाए।

इस बार शो में रखी गई है हॉरर थीम
हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने 'लाफ्टर शेफ' के सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है जहां वह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके दोस्त अली गोनी भी दिख रहे हैं। दोनों अपने सिर पर लगी चोट को भी दिखाते हैं। दरअसल यह एक थीम है। इस बार लाफ्टर शेफ में सभी हॉरर लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह थीम इसलिए रखी गई है क्योंकि इस बार शो में श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। श्रद्धा इस शो में अपनी आने वाली फिल्म 'स्त्री 2' का प्रमोशन करेंगी। बता दें कि बीते दिन निया शर्मा का भी लुक सामने आया था। उनकी नीली लिपस्टिक और आंखों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X