अर्जुन बिजलानी की तबियत हुई खराब, इस बीमारी की वजह से अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Arjun Bijlani hospitalised in Mumbai Hinduja Hospital: टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) अक्सर अपने लुक्स और पर्सनालिटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करते हैं जिसकी वजह से वे लाइमलाइट में आ जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है। जिस वजह से उनके फैन्स को उनकी चिंता होने लगी है। जी हां, अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा की है। बता दें कि शिव शक्ति एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए फैन्स को हेल्थ अपडेट दी है।
एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट
मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन बिजलानी(Arjun Bijlani) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले हिस्से में काफी तेज दर्द हो रहा था। जिस वजह से उन्हें जल्दी ही हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे तेज दर्द की वजह से कई दिनों से सेट पर भी नहीं जा रहे थे। अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि 'मेरे पेट में काफी तेज दर्द उठा था। यह असहनीय था इसलिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। आगे की अपडेट एक्स रे के आने के बाद ही पता चलेगी। बता दें कि 9 मार्च की सुबह ही उनकी सर्जरी हुई है।' फिलहाल तो अभी तबियत में थोड़ा आराम है। फिलहाल तो उन्होंने इन्जेक्शन वाले हाथ वाला फोटो शेयर किया है। जिसके साथ ही वे लिखते हैं- जो होता है अच्छे के लिए होता है।
कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। 'इश्क में मरजावां', 'शिव शक्ति', 'नागिन', 'मिले जब हम तुम', 'परदेश में है मेरा दिल', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'स्पिस्टविला', 'मेरी आशिकी तुमसे ही' जैसी कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन बिजलानी कई रियलिटी शोज़ के होस्ट भी रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












