नए साल पर टूटा अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़, परिवार के इस अहम सदस्य का हुआ निधन

अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके ससुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया। दुख की घड़ी में नेहा और अर्जुन उनके पास हीं थे। दरअसल अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी दुबई ट्रिप पर गए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही मुंबई लौटने का फैसला किया।

Arjun bijlani

अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन

बता दें कि कपल क्रिसमस से पहले के दुबई गए हुए थे । कपल का प्लान था कि वह नए साल का सेलिब्रेशन करके ही भारत लौटेंगे, लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से दोनों ने तुरंत ही मुंबई लौटने का टिकट बुक किया, लेकिन हाल ही में मिल रही जानकारी के मुताबिक एक्टर के ससुर का निधन हो चुका है। अभी तक कपल ने इस बारे में आधिकारिक रूप नहीं बताया है, लेकिन जैसे-जैसे फैन्स को इस बारे में भनक लग रही है सभी अर्जुन बिजलानी को सांत्वना दे रहे हैं।

लंबे समय से थे अर्जुन के ससुर बीमार

आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपने ससुर को बहुत मानते थे। क्योंकि जब अर्जुन 19 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपने ससुर को पिता समान माना, लेकिन अब उनके गुजर जाने से अर्जुन पूरी तरह से टूट गए हैं। बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी के ससुर दो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन स्थिति कंट्रोल ना हो पाने की वजह से उनका निधन हो गया।

पॉपुलर टीवी एक्टर हैं अर्जुन बिजलानी

आपको बता दें कि अर्जुन जाने माने टीवी एक्टर हैं। 'तेरे इश्क में मरजावां', 'नागिन', 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की', 'मिले जब हम तुम', 'परदेस में है मेरा दिल', 'मेरी आशिकी तुम से ही' जैसे कई सीरियल का वह हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल जीता है।

More from Filmibeat

Read more about: arjun bijlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X