#GoodNews..सलमान खान-संजय दत्त इस शो में दिखेंगे साथ..मतलब सिर्फ मस्ती और धमाल!

By Shivani Verma

साजिद खान और रितेश देशमुख का शो 'यारों की बारात' बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी को एक साथ आपके सामने ला सकता है। जी हां..हम बात कर रहे हैं सलमान खान और संजय दत्त की। अगर ये दोनों स्टार्स इस बात के लिए सहमत हो जाते हैं तो इस शो की टीआरपी काफी आगे जाने की उम्मीद है।

Salman-Sanjay

#Naagin2..एक टिकट में 'दो' मज़े..मौनी रॉय का सरप्राइज़!

आपको बता दें कि ये शो अक्टूबर में जीटीवी पर शुरू किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि सलमान और संजय दोनों ही कई सालों से अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों साजन फिल्म (1991) और बिग बॉस (2011) में एक साथ आए थे।

जैसा कि 'यारों की बारात' शो में फिल्मी फ्रेंडशिप और सेलेब बेस्टीज़ की दोस्ती को सेलिब्रेट किया जाएगा, इसलिए रितेश और साजिद ने इन दोनों को एक एपिसोड के लिए एक साथ शो में बुलाने का विचार किया है।

#BiggBoss..कभी रोमांस तो कभी गालियों की बौछार...यूं हीं नहीं है कॉन्ट्रोवर्शियल शो!

जहां एक ओर सलमान खान रितेश देशमुख के करीबी हैं, तो वहीं साजिद सलमान और संजय दोनों के करीबी हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों अफवाह उड़ी थी कि सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती में दरार पड़ गई है, जिसका संजय दत्त ने खंडन किया था।

जब से संजय दत्त जेल से बाहर आए हैं संजय दत्त और सलमान के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे ये बातें हमेशा मीडिया में आती रहीं। संजय दत्त के जेल से आने के बाद दोनों कभी साथ में दिखाई नहीं दिए।लेकिन इस बात की गुजारिश बहुत कम है कि दोनों में दरार आ सकती है।

सलमान खान और संजय दत्त का रिश्ता आज का नहीं कई सालों का है। दोनों साजन फिल्म में 1991 में साथ काम किए थे और तब से दोनों एक दूसरे के बेहद करीब है। सलमान खान और संजय दत्त ने साथ में कई फिल्में भी की।

संजय दत्त हमेशा सलमान को अपना छोटा भाई ही मानते आए हैं और सलमान खान भी हर मौके पर संजय दत्त की तारीफ के पूल बांधते नजर आए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X