पूर्वी के त्याग से अर्चना को वापस मिलेगा मानव

जैसा की अभी तक सीरियल में दिखाया गया कि पूर्वी अर्जुन को शादी के दिन ही बाहर बुलाकर बात करने के लिए कहती है। बाहर आने पर पूर्वी अर्जुन से पूछती है कि वो उसके लिए क्या कर सकता है। अर्जुन के कहने पर कि वो अपनी जान भी दे सकता है पूर्वी कहती है कि जान देना बहुत आसान होता है लेकिन अपने प्यार के लिए उसके बिना जीना बहुत मुश्किल है। अब वक्त बदल चुका है और साथ ही रिश्तों की कसौटियां भी बदल चुकी हैं।
आज अर्जुन और पूर्वी की शादी के मंडप में अर्जुन और ओवी की शादी होगी। अर्चना इस शादी के दौरान हर वक्त सिर्फ पूर्वी के बारे में ही सोचती रहती है उसे खुद को नहीं पता होता कि आखिर पूर्वी ऐसा क्यों कर रही है। जिस अर्जुन को वो बहुत प्यार करती है आखिर क्यों उसे वो किसी और के हाथों सौंप रही है। लेकिन उसे किसी भी बात का जवाब नहीं मिलता। अब सवाल ये उठता है कि क्या पूर्वी के इस त्याग के बाद अर्चना और मानव फिर से एक हो जाएंगे। क्या अर्चना को उसका परिवार वापस मिल जाएगा? इन सवालों के जवाब के लिए आज रात 9 बजे देखें जी टीवी पर पवित्र रिश्ता।


Click it and Unblock the Notifications