कपिल शर्मा शो से नहीं बल्कि ये करके खूब कमाती हैं अर्चना पूरन सिंह, अब तो पूरी फैमिली भी करने लगी है ये काम
Archana Puran Singh Income: अर्चना पूरन सिंह का नाम लेते ही चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट जगत की वह शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी हंसी और बेबाक अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

कपिल शर्मा के शो में वो लगातार नजर आ रही हैं। लेकिन उससे इतर भी वो अपने कमाई के नए जरिए निकाल रही हैं। जी हां, पिछले कुछ समय से अर्चना पूरन सिंह फिल्मों और टीवी शोज में कम नजर आ रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका यूट्यूब सफर है। अपने पति परमीत सेठी के साथ मिलकर उन्होंने फैमिली व्लॉगिंग शुरू की, जो बहुत कम समय में दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई।
उनके वीडियो में परिवार की मस्ती, ट्रैवल एक्सपीरियंस और रोजमर्रा की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
यूट्यूब से हो रही जबरदस्त कमाई
जैसे-जैसे चैनल की लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे यह अर्चना के परिवार के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन गया। लाखों सब्सक्राइबर्स, मिलियंस व्यूज और कई बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन ने यूट्यूब को उनके करियर का अहम हिस्सा बना दिया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से अर्चना ने फिलहाल एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाई हुई है।
बेटों ने चुनी अलग राह
जहां अर्चना और परमीत का करियर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है, वहीं उनके दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान ने अभिनय से दूर रहने का फैसला किया है। दोनों क्रिएटिव फील्ड में अपने दम पर कुछ अलग करना चाहते हैं और अपनी पहचान खुद बनाना चाहते हैं।
परिवार में आने वाली हैं बहुएं
हाल ही में आर्यमन सेठी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी से रिश्ते को सार्वजनिक किया। योगिता मॉडल और अभिनेत्री हैं और दोनों के जल्द शादी करने की चर्चाएं भी तेज़ हैं। वहीं, छोटे बेटे आयुष्मान का नाम फिटनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। समीक्षा ने रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल जैसी अभिनेत्रियों को ट्रेनिंग दी है, हालांकि आयुष्मान और समीक्षा ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वेकेशन से वायरल हुई तस्वीरें
कुछ समय पहले अर्चना पूरन सिंह अपने पूरे परिवार और दोनों होने वाली बहुओं के साथ छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। इस फैमिली ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और फैंस को उनका यह खुशहाल अंदाज़ खूब पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications











