अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान हुई ठगी का शिकार, गंवाए 87,000 रुपए और फिर खेलने लगे वीडियो गेम!
Archana Puran Singh Son Loss 87,000 Rupees: आज के समय में अर्चना पूरन सिंह को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि वह टीवी से लेकर बॉलीवुड में कई सारी फिल्में और सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। लेकिन हाल ही में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। जिसकी खबर हर तरफ फैली हुई है।

दरअसल आयुष्मान सेठी को एक कंपनी से फ्री ट्रायल के नाम पर 87000 रुपए का चूना लग गया। इस बात का खुलासा अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल से किया। इस घटना से पहले पूरा परिवार काफी ज्यादा परेशान हो गया था। लेकिन बाद में सब लोग हंस पड़े और मजाक में कहा कि आयुष्मान अब ठगों के रेगुलर कस्टमर बन चुके हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह पहले भी इसी तरीके की घटना में ₹80000 गवा चुके हैं।
फ्री ट्रायल के नाम पर लूटे कंपनी ने पैसे
ठगी को लेकर बात करते हुए आयुष्मान ने बताया कि कंपनी वालों ने 7 दिन के फ्री ट्रायल के बहाने पूरे साल का पैसा ले लिया था। इसके बाद में अर्चना ने सवाल कियाकी 87000 रुपए? साथ ही सुझाव देते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दो। परमिट ने उनको ठोकते हुए कह दिया कि कार्ड कैंसिल मत करो भुगतान कैंसिल कर दो। लेकिन बाद में घबराए हुए आयुष्मान ने सवाल किया कि मुझे वह ऑप्शन कहां पर मिलेगा। इस पर अर्चना और परमीत समेत पूरा परिवार हंसने लगा।
क्यों हंसने लगा पूरा परिवार?
आयुष्मान ने इस पर आगे कहा कि "किसी ने मेरी इजाजत के बगैर मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए। उन्होंने 7 दिन के ट्रायल का ऑप्शन दिया और वादा किया कि सातवें दिन फीस कटेगी। लेकिन मेरी बिना इजाजत के उन्होंने मुझे पूरे साल की फीस एक साथ में ले ली।"
इस पर परमीत सेठी ने कहा कि "तुम हमेशा बहुत ज्यादा जल्दबाजी करते हो। नाराज आयुष्मान ने जवाब देते हुए कहा कि मैं जल्दी नहीं करता और मैं आपका काम ही कर रहा था। मैं संभाल लूंगा। यहां पर किसी को कुछ भी नहीं पता। मैं इसको खुद ठीक कर लूंगा।" यह सुनकर पूरा परिवार हंसने लग गया।
ठगी के बाद वीडियो गेम खेलने लगे आयुष्मान
अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन ने मजाक में अपने पापा को कहा कि "पापा आपका बेटा बड़ा हो चुका है। उसके साथ में धोखा हुआ है।" फिर योगिता आयुष्मान से पूछता है कि "क्या तुम रो रहे हो?" हैरान हो रहे आयुष्मान ने जवाब देते हुए कहा कि "नहीं मैं वीडियो गेम खेल रहा हूं।" आर्यमन ने मजाक में कहा कि "तुमने अभी-अभी 87000 रुपए गवा दिए हैं और यहां पर बैठकर तुम वीडियो गेम खेल रहे हो?" इसके बाद में आयुष्मान ने बताया कि उनके पास में कोई भी ऑप्शन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications