कपिल शर्मा के शो से बाहर नहीं हुई हैं सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह ने बताया सीक्रेट!
कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने इसको लेकर ऐलान किया था कि वो काफी जल्दी अपने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी करने वाले हैं। इसके साथ उन्होने सभी कलाकारों की एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में सभी सितारे नजर आ रहे थे लेकिन चौकाने वाली बात इसलिए थी क्योंकि सुमोना चक्रवर्ती की कोई झलक नजर नहीं आई थी। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के सवाल उठ रहे थे, उनका पूछना था कि आखिर क्यों सुमोना चक्रवर्ती को शो से बाहर किया गया है।
लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चर्चा में है। खबर है कि सुमोना चक्रवर्ती इस शो का हिस्सा बनेंगी। इस बात का खुलासा खुद शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने किया है। इस दौरान अर्चना पूरन सिंह आजतक से बात कर रहीं थीं।

उनका कहना था कि.. 'अगर आपको ये लग रहा है कि सुमोना इस शो का हिस्सा नहीं हैं तो आप गलत हैं। दरअसल इस बार उनका रोल काफी बदल गया है। उनकी एंट्री इस बार ऐसी होगी कि आप चौंक जाएंगे।'
अर्चना ने काफी बड़ा खुलासा किया है। इस बार से ऐलान में कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह, कृष्णा, सुदेश लहरी, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और चंदन प्रभाकर नजर आए थे।
कपिल ने शो की शूटिंग भी शुरु कर दी है और कुछ सितारों के साथ इसकी शूटिंग पूरी भी हो गई है। खबर है कि ये शो सोनी टीवी पर 21 अगस्त को लौट रहा है और इसके लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications