घर चलाने के लिए C-ग्रेड फिल्में करती थीं Archana Puran Singh, बेरोजगार बैठे परमीत सेठी ठुकराते रहे ऑफर!
Archana Puran Singh C-Grade Movie: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी बेबाक हंसी और मजाक के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस और व्लॉगर अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की।

जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला, वहां उनके पति परमीत सेठी भी उनके साथ मौजूद थे। इस बातचीत में दोनों ने शादी के शुरुआती सालों की स्ट्रगल पर खुलकर चर्चा की।
शादी के बाद घर की जिम्मेदारी अकेले उठाने का दबाव
अर्चना ने बताया कि शादी के बाद काफी समय तक वही घर में कमाने वाली अकेली सदस्य थीं। उस समय उन्हें लगता था कि फाइनेंशियली मजबूत होना ही सबसे जरूरी है। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि इस सोच की वजह से उन्होंने अपने फेमिनिन पहलू को दबा दिया था जो चाहता था कि कोई मुझे प्रोवाइड करे, जो चाहता था कि मैं किसी पर डिपेंडेंट रहूं और उसकी ओर सम्मान की नजरों से देखूं, ठीक वैसे ही जैसे मेरी मां मेरे पिता की ओर देखती थीं।
परमीत से ज्यादा काम करने की उम्मीद और नाराजगी
अर्चना ने यह भी माना कि भले ही वह खुद कमाने को लेकर आत्मनिर्भर थीं, लेकिन कई बार उन्हें परमीत से ज्यादा काम करने की उम्मीद रहती थी। जब परमीत कुछ प्रोजेक्ट्स को ठुकरा देते थे, तो उन्हें बुरा लगता था और इसी वजह से रिश्ते में काफी मनमुटाव भी आता था।
करियर के शुरुआती साल और मजबूरी वाले फैसले
अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए अर्चना ने कहा कि उन्होंने कभी किसी काम को मना नहीं किया। उनके लिए उस वक्त सबसे जरूरी था घर का खर्च चलाना। इसी सोच के कारण उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जिन्हें आज वह अपने करियर के कमजोर फैसले मानती हैं। अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि मैंने सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया, क्योंकि मैं हर हालात में अपने परिवार का पेट पालना चाहती थी।
'अगर परमीत आगे बढ़ते, तो शायद समझौते न करने पड़ते'
अर्चना ने खुलकर कहा कि कई बार उन्हें लगता था कि अगर परमीत उस समय थोड़ा और आगे बढ़ते, तो शायद उन्हें अपने करियर में इतने समझौते नहीं करने पड़ते। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने हालात को समझना भी सीखा।
परमीत सेठी ने रखा अपना नजरिया
परमीत सेठी ने भी उस दौर को याद करते हुए कहा कि जब अर्चना का करियर ऊंचाई पर था, तब वह खुद अपने लिए सही मौके तलाश रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें डर रहता था कि अगर गलत प्रोजेक्ट चुन लिया, तो करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता है। इसी वजह से वह हर फैसले को बहुत सोच-समझकर लेते थे और खुद को एक लीड एक्टर के तौर पर स्टेबल करने में समय लगा।


Click it and Unblock the Notifications











