Archana Puran Singh चार साल से फिल्मों में नहीं कर पा रहीं काम, Kapil Sharma को बताया वजह

Archana Puran Singh

Archana Puran Singh On Movie Roles: अर्चना पूरन सिंह ने एक बार फिर से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ वापसी कर ली है। यही नहीं, अर्चना पूरण सिंह ने फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया है। वो जल्द ही राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Archana Puran Singh को मिल चुके हैं कई रोल्स

लगभग चार साल बाद अर्चना पूरण सिंह फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगी। अर्चना ने हाल ही में फिल्मों से अपने लंबे ब्रेक के बारे में बात की और खुलासा किया कि यह द कपिल शर्मा शो के डिमांडिंग शेड्यूल के कारण था। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, उनमें से एक प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की तरफ से भी है।

कॉमेडी शो की वजह से ठुकराए कई रोल

अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि कॉमेडी शो की वजह से ही उन्होंने कई प्रोजेक्ट ठुकराए हैं। अब शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है, इसलिए यह उनके लिए राहत की बात है क्योंकि वह फिर से अपने काम को एक्सप्लोर कर रही हैं और वो 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का हिस्सा बनकर खुश हैं।

अब फिल्मो में काम करने को तैयार हैं Archana Puran Singh

उन्होंने खुलासा किया, 'जब हम टेलीविजन पर थे, तो हमें कोई ब्रेक नहीं मिलता था। हमें बार-बार एपिसोड करने में मजा आता था और हमें बहुत प्रैक्टिस करनी पड़ती थी। पूरी टीम हमेशा एनर्जेटिक रहती थी, लेकिन मुझे इस चक्कर में कई फिल्मों के ऑफर्स ठुकराने पड़े। अब, मैं एक्साइटेड हूं कि मेरे पास अब फिल्मों को एक्सेप्ट करने का समय है।"

अर्चना ने यह भी बताया कि फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग विदेश में होती है और उनके लिए मॉरीशस या ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग करना नामुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म मुंबई में शूट भी होती है तो उन्हें मना करना पड़ता है क्योंकि कपिल के शो की शूटिंग हफ्ते में दो या तीन बार होती है।

उन्होंने कहा, "वाशु जी और भी कई फिल्ममेकर्स ने मुझे प्रोजेक्ट ऑफर किए थे। आजकल, फिल्मों की शूटिंग भारत की तुलना में विदेशों में ज्यादा होती है, इसलिए हमेशा बैलेंस बनाना पड़ता था। मुझे अक्सर कॉल आते थे कि मैं 20 दिन के शेड्यूल के लिए स्कॉटलैंड आऊं, लेकिन मैं कॉमेडी शो के शूट की वजह से नहीं जा पाती थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X