पति ने किया शादी के लिए प्रोपोज़ तो इस एक्ट्रेस ने रखी मज़ेदार शर्त, सुनकर हो जाएंगे दंग!
Archana Puran Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी पर मशहूर हो चुके अर्चना पूरन सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें कपिल शर्मा शो में जज के तौर पर देखा जाता है। लेकिन वह अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

अर्चना पूरन सिंह ने अभिनेता परमीत सेठी के साथ में शादी की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब उनके पति ने उन्हें प्रपोज किया था तो उन्होंने एक खास शर्त रखी थी जिसको वह आज भी फॉलो कर रहे हैं।
किचन में कदम नहीं रखती अर्चना
इंटरव्यू के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि जब परमीत सेठी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि "मैं कभी भी किचन में नहीं जाऊंगी और बिस्तर पर कभी गीला तौलिया नहीं डालोगे।"
परमीत ने जब साल 2010 में बात और निर्देशक अपनी पहली फिल्म बदमाश कंपनी लिखी थी तो उन्होंने अर्चना पूरन सिंह की इस लाइन का इस्तेमाल शाहिद कपूर और अनुष्का कपूर के सीन में भी किया गया था। अर्चना ने बताया कि मैं आज भी किचन में नहीं जाती हूं।
अर्चना ने चलाया शादी के बाद घर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह का पहला टीवी शो मिस्टर या मिसेज था। जिसमें वह एक कामकाजी महिला का किरदार निभाती है और उनके पति हाउस हस्बैंड थे। ठीक है इसी तरीके से 1992 में जब उन्होंने परमीत सेठी के साथ में शादी की थी तो अर्चना तो पहले से ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी थी। लेकिन परमीत स्ट्रगल कर रहे थे तो शुरुआती वक्त में अर्चना ही घर चलाया करती थी।
अर्चना का करियर
पिछले कई सालों से वैसे तो अर्चना पूरन सिंह को कपिल शर्मा के शो में ही जज के तौर पर देखा जाता था और वह खूब हंसते हुए भी नजर आती थी। लेकिन अब इससे बाहर निकल कर उन्होंने 2026 में कमबैक किया। नेटफ्लिक्स की फिल्म 'टोस्टर' में वह विलन बनी। अब उन्हें 24 जुलाई को प्राइम वीडियो इंडिया पर आने वाले शो आदर्श बल विद्यालय में एक मैनिपुलेटिव सरकारी अफसर के तौर पर देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications