'यहां पीकर टल्ली पड़ी है', Archana Puran Singh की कामवाली के पास गया फोन तो उसने खोल दी मालकिन की पोल

Archana Puran Singh

Archana Puran Singh Video: मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके घर की कामवाली के पास फोन जाता है और वो अर्चना पूरन सिंह की पोल खोलकर रख देती हैं।

अर्चना पूरन सिंह के घर मिलाया फोन

अर्चना पूरन सिंह इन दिनों कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट जज नजर आती हैं और इस शो में हर हफ्ते कई सितारे नजर आते हैं। इस बार भी कपिल शर्मा शो रेडियो जॉकी पहुंचने वाले हैं जो अपने दिल की बात शो में आकर कहेंगे। इस शो का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें RJ नावेद अर्चना पूरन सिंह की हाउसहेल्प भाग्यश्री को फोन मिलाते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस नावेद को ऐसा करते देख थोड़ी घबरा जाती है।

अर्चना पूरन सिंह की खुली पोल

'द कपिल शर्मा शो' का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें नावेद कहते नजर आ रहे हैं कि अर्चना पूरन सिंह यहां पीकर टल्ली पड़ी हैं, इन्हें लेकर जाओ यहां से। इस पर अर्चना की हाउसहेल्प कहती है कि उनकी मैम कभी नहीं पीती है और ऐसा हो ही नहीं सकता कि वो ऐसे कहीं पड़ी हों।

कृष्णा ने सोनम को छेड़ा

आपको बता दें, 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' की स्टार कास्ट शामिल होगी, जिसमें सोनम बाजवा, गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, बिन्नू डिलन के साथ अन्य कलाकार शामिल होंगे। निर्माताओं ने एपिसोड से कई रोमांचक प्रोमो जारी किए हैं, जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शो का जो प्रोमो आया है उसमें कृष्णा अभिषेक धर्मेंद्र के गेट-अप में आते हैं और सोनम बाजवा से पूछते हैं कि क्या वह उनके 'खानदान की बहू' बनना चाहेंगी। दूसरी ओर, सनी देओल बने हुए कीकू शारदा शरमाते हुए कहते हैं, "धन्यवाद पापा," जिसके बदले में कृष्णा जवाब देते हैं, "खानदान में मैं भी तो हूं" हर कोई, खासकर बाजवा, अपनी हंसी रोक नहीं पाती।

More from Filmibeat

Read more about: archana puran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X