अर्चना पूरन सिंह की चमचमाती अंगूठी देख शॉक हुए कृ्ष्णा अभिषेक, कीकू, कीमत पता चली तो रह गए सन्न!

Archana Puran Singh viral video: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों दर्शकों को जमकर हंसा रहा है। शो के कई एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड में कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है।

Archana Puran Singh viral video

इस शो में जज का रोल निभा रहीं अर्चना पूरन सिंह न सिर्फ टीवी पर, बल्कि अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं। वह अक्सर शो से जुड़े बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिनमें सेट का मजेदार माहौल साफ दिखाई देता है।

रिंग पर टिकी सबकी नजर

हाल ही में अर्चना ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक से उनकी वैनिटी वैन में मिलने जाती हैं। बातचीत शुरू होने से पहले ही वहां मौजूद सभी लोगों की नजर अर्चना की बड़ी और चमकती हुई डायमंड रिंग पर पड़ जाती है। इसके बाद मजेदार कमेंट्स और हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हो जाता है।

'ये तो बहुत अमीर हैं'

वीडियो की शुरुआत में अर्चना अपने परिवार के साथ नजर आती हैं। उनके पति परमीत सेठी और दोनों बेटे उनसे पूछते हैं कि आज का दिन खास क्यों है। अर्चना बताती हैं कि आज कपिल शर्मा शो की शूटिंग का पहला दिन है। इसके बाद वह फिल्म सिटी पहुंचती हैं, जहां पहले अपनी वैनिटी वैन में तैयार होती हैं और फिर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक से मिलने जाती हैं। जैसे ही कृष्णा की नजर उनकी अंगूठी पर पड़ती है, वह हैरान होकर मजाक में कहते हैं, 'ये तो बहुत अमीर हैं।'

सुनील ग्रोवर ने बताई अंगूठी की कीमत

इसके बाद अर्चना सेट पर जाती हैं, जहां कपिल शर्मा समेत शो की पूरी टीम और महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी मस्ती करती नजर आती हैं। फिर अर्चना सुनील ग्रोवर की वैनिटी वैन में पहुंचती हैं। सुनील उनकी अंगूठी देखकर मजाक में कहते हैं कि इसकी कीमत मुंबई में 7 बेडरूम वाले फ्लैट के बराबर होगी।

इसी दौरान सुनील अर्चना से पूछते हैं कि शो में उन पर जो मजाक किया जाता है, क्या उससे उन्हें कभी बुरा लगता है। इस पर अर्चना हंसते हुए जवाब देती हैं कि उन्हें बिल्कुल भी दिक्कत नहीं है। यह सुनकर सुनील मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'बस यही जवाब सुनना था।'

यह पूरा वीडियो दर्शकों को खूब हंसा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस मजेदार पल को काफी पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: archana puran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X