..................... Archana Puran Singh Charges This Hefty Amount Per Episode For The Kapil Sharma Show! - Hindi Filmibeat

कपिल शो में अपने ठहाकों के बदले इतनी मोटी रकम वसूलती हैं अर्चना पूरन सिंह, जानकर उड़ जाएंगे होश!

By Filmibeat Desk
archana-puran-singh-charges-this-hefty-amount-per-episode-for-the-kapil-sharma-show

Archana Puran Singh Fees: 'द कपिल शर्मा शो' टेलीविजन की दुनिया के सबसे चर्चित शोज में शामिल है। शो के कलाकारों से लेकर इसका कंसेप्ट, सभी दर्शकों को बेहद पसंद आता है। यही वजह है कि सालों साल ये चला जा रहा है। इस शो के जरीए जहां कपिल शर्मा बतौर कॉमेडियन घर घर में पहुंच चुके हैं। वहीं, शो की खास सदस्य अर्चना पूरन सिंह भी अहम हिस्सा हैं।

अर्चना पूरन सिंह ने टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उन्होंने कुछ कुछ होता है, राजा हिंदुस्तानी, अग्निपथ, जलवा, आशिक आवारा, दे दना दन जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, टेलीविजन पर वह श्रीमान श्रीमती, जाने भी दो यारों, कॉमेडी सर्कस और अब द कपिल शर्मा शो जैसे शोज से जुड़ी रही हैं।

ठहाके लगाने की इतनी मोटी फीस

आम तौर पर लोग कयास लगाते हैं कि अर्चना 'द कपिल शर्मा शो' में जोर-जोर से ठहाके मारने के लिए कितनी फीस लेती होंगी! शो में या तो हम उन्हें ठहाके मारते देखते हैं.. या कपिल अपने जोक्स के जरीए उनकी टांग खींचते नजर आते हैं। लेकिन बता दें, इस काम के लिए अर्चना काफी मोटी रकम वसूलती हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू को किया था रिप्लेस

अर्चना पूरन सिंह हर एपिसोड के लिये 10 लाख रुपये की फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन में अर्चना ने फीस के तौर पर पूरे 8 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना को नवजोत सिंह सिद्धू से रिप्लेस किया गया था।

बता दें, अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई के मड आइलैंड में रहती हैं। उनका शानदार बंगला है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेट वर्थ 260 करोड़ तक की है।

Read more about: archana puran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X