फिर से एक नया मोड़ लेगा अर्चना और मानव का पवित्र रिश्ता

लेकिन सोमवार 6 अगस्त को दिखाए गए शो के दौरान जब अर्चना मानव से बताती है कि वो पूर्वी और डीके सर के बेटे अर्जुन की शादी के लिए तैयार है तब मानव एक बार फिर से अर्चना को गलत समझ बैठता है उसे ऐसा लगता है कि अर्चना ओवी से ज्यादा पूर्वी की खुशियों को चाहती है। और इसीलिए जिस लड़के से ओवी शादी करना चाहती है उसकी शादी अर्चना पूर्वी से करा रही है।
मानव के साथ तेजू जो की धीरे धीरे अर्चना को मानने लगी थी वो भी अर्चना को गलत समझ बैठती है। आज के एपिसोड में अर्चना अपनी गोद ली हुई बेटी पूर्वी का हाथ डीके सर के बेटे अर्जुन के हाथ में दे देगी और साथ ही इस रिश्ते पर अपनी मेंजूरी की मोहर भी लगा देगी। लेकिन इस नये रिश्ते को जोड़ने के चक्कर में अर्चना क्या अपने और मानव के रिश्ते को अनदेखा कर देगी? और क्या ये जानने के बाद कि उसकी और अर्जुन की वजह से मानव और अर्चना के बीच दूरियां बढ़ गई हैं पूर्वी चुप बैठेगी? इन सवालों के जवाब जानने कि लिए इस हफ्ते देखिये अर्चना और मानव का 'पवित्र रिश्ता' राज 9 बजे जीटीवी पर।


Click it and Unblock the Notifications











