फराह खान की पार्टी में अर्चना गौतम ने दिखाये अपने बेशर्म रंग, वीडियो आया सामने

बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और बिग बॉस की सबसे बड़ी फैन फराह खान ने अपने घर पर सभी के लिए एक पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बिग बॉस 16 के सभी सदस्य पहुंचे साथ दी दूसरी मनोरंजन जगत की हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पार्टी में सबसे ज्यादा मस्ती लगता है अर्चना गौतम ने ही की है क्योंकि उनका एक बहुत ही जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अर्चना गौतम ने फहमान खान के साथ बेशर्म रंग गाने पर रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस दी है। उनकी डांसिंग स्किल्स देखकर फैंस हैरान हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अर्चना के डांस की तारीफ बस इसी कमेंट पर नहीं रुकती। लोगों ने उन्हें बिग बॉस में एंटरटेन करने के लिए भी धन्यवाद किया है।
इसके अलावा इस पार्टी के कई सारे फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में घर के अधिकांश सदस्य और विनर एमसी स्टैन नजर आ रहे हैं। साथ ही टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी नजर आ रही हैं।
इस पार्टी में सबसे ही मस्ती की है, सबसे अपने अपने अकाउंट से कुछ ना कुछ शेयर करके फैंस के साथ अपनी पार्टी की जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि बिग बॉस 16 को फराह खान ने भी होस्ट किया था। प्रियंका चौधरी से लेकर श्रीजिता डे तक, सभी बिग बॉस वालों ने फराह खान की पार्टी में धमाच मचा दिया।


Click it and Unblock the Notifications