KKK13: खतरों के खिलाड़ी के दौरान अर्चना गौतम की हालत हुई खराब, सामने आई तस्वीर

Archana Gautam: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो की शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका में चल रही है। इस दौरान कई को तो स्टंट करते हुए काफी चोटें भी लग चुकी है, अब इस लिस्ट में अर्चना गौतम शामिल हो गई हैं, अर्चना की भी हालत गंभीर है।
दरअसल बात ऐसी है कि शो के सभी कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वैसे भी 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी अपने नाम करना कोई मज़ाक की बात नहीं है कंटेस्टेंट को रियल खतरों का सामना करना पड़ रहा है, इस दौरान कई को तो स्टंट करते हुए काफी चोटें भी लग चुकी है।
रोहित रॉय, ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी और अंजुम फकीह के बाद अब इस लिस्ट में अर्चना गौतम का नाम भी शामिल हो गया है। कथित तौर पर, उनकी गर्दन पर कट लगा है और टांके भी लगे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अर्चना गौतम को सबमेंटल एरिया यानी ठुड्डी के नीचे तीन टांके लगे हैं।
Wrinkles mean you laughed,
— Team Archana Gautam Official FC 🌟 (@team_ArchanaFC) June 12, 2023
Grey hair means you cared, and
Scar mean you played in KKK.
Hope it's not painful for Archana and angare wishes her a speedy recovery. Take care Archu.#ArchanaGautam #ArchanaKeAngare @archanagautamm #kkk13withArchana #khatronkekhiladi13 pic.twitter.com/qqgkeSgyX2
वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अर्चना गौतम की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है और उम्मीद जताई है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी। बता दें कि बिग बॉस 16 से अर्चना गौतम काफी पॉपुलर हुई हैं, इसी शो की बदौलत उन्हें रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो मिला है।
हाल ही में खबरें आई थीं कि खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच लड़ाई हुई थी। लेकिन बाद में दोनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था तो अफवाहें बंद हो गई थी, जाहिर है कि अर्चना और गौतम बिग बॉस में साथ नजर आए थे।
इस सीजन में अर्चना गौतम के अलावा, डेजी शाह, शिव ठाकरे, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी और कई अन्य सितारे रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के कंटेस्टेंट हैं। सभी सितारे साउथ अफ्रीका से दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











