..................... Archana Gautam reveals she had a crush on Raghav Chadha but he was married - Hindi Filmibeat

इस फेमस नेता को पसंद करती थीं Archana Gautam, बोलीं- प्यार का इज़हार करने से पहले ही शादी हो गई...

Archana Gautam Had Crush On Raghav Chadha: बिग बॉस 16 से मशहूर हुई अर्चना गौतम आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुकी है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू से लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी फिलिंग्स को साझा किया है।

Archana Gautam Had Crush On Raghav Chadha

दरअसल अर्चना गौतम ने खुलासा किया है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा पर उन्हें क्रश था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "क्रश तो था लेकिन फिर उनकी शादी हो गई।" अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि जब बिग बॉस 16 के वक्त उन्होंने किसी सांसद के बारे में कहा था तो उनकी नजर सीधे-सीधे राघव चड्ढा पर ही थी।

अपनी पसंद को लेकर बोली अर्चना गौतम

अर्चना गौतम ने फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत के दौरान बताया कि अपने लिए उन्हें किस तरीके का लड़का चाहिए। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें ऐसे लड़के बहुत ज्यादा पसंद है जो गुंडे, धाकड़ और राउडी अंदाज वाले हो।

इस पर अभिनेत्री ने बात करते हुए कहा कि "लड़की मुझे गुंडे जैसे पसंद है। वैसे गुंडे नहीं जिनके सामने कुछ बोल भी ना पाओ।" इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान को लेकर भी उनकी तारीफ की और कहा कि वह बहुत अच्छे हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह खुद भी अब गुंडी बनने पर फोकस कर रही है जिससे कि वह दूसरों की रक्षा कर पाएं। उनके मुताबिक आज की दुनिया में बोल्ड और निडर लोगों का ही राज है।

अर्चना गौतम का वर्क फ्रंट

अर्चना गौतम के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2018 में उन्होंने मिस बिकिनी इंडिया का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हसीना पारकर जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। लेकिन असल पहचान उन्होंने बिग बॉस 16 से हासिल की और इसके बाद में खतरों के खिलाड़ी से लेकर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आई।

बहुत कम लोगों को पता है कि अर्चना गौतम ने साल 2022 में उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से इलेक्शन भी लड़ा था। लेकिन उनका हर हासिल हुई और अभी के वक्त में वह कांग्रेस में भी वापसी करना चाहती हैं।

Read more about: archana gautam raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X