..................... Archana Gautam Reveals Her Initial Earning 3000 Rupees Daily For Playing A Dead Body Role In CID - Hindi Filmibeat

बिग बॉस की इस बेबाक हसीना को CID में बनना पड़ा था लाश! एक दिन के मिलते थे सिर्फ ₹3000

Archana Gautam Struggle: सलमान खान के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अपने बेबाक अंदाज के लिए घर-घर में मशहूर हुई अर्चना गौतम अभी के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और उनके लिए ये रास्ता आसान नहीं रहा।

Archana Gautam

दरअसल हाल ही में राजीव खंडेलवाल के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'तुम हो ना' में अर्चना गौतम को देखा गया था। इस देश के दौरान अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआती दिनों को लेकर बात की थी। उन्होंने ऐसी भी बातें बताए जो कि शायद ही लोगों को पता होगा।

शुरूआती करियर में निभाए छोटे-छोटे रोल

अर्चना गौतम ने खुलासा किया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान को इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्होंने बहुत ही छोटे-छोटे किरदार निभाए हैं। वह मशहूर टीवी शो CID में एक लाश तक भी बन चुकी हैं। जिसके लिए उन्हें 1 दिन के लिए ₹3000 मिलते थे।

अर्चना गौतम इस शो में अपने स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए कहती है कि "लोग कई बार बाहर से देखकर यह मान लेते हैं कि इस ग्लैमर वर्ल्ड में सब कुछ बहुत ज्यादा आसान होता है। लोगों को लगता है कि यहां पर रातों-रात काम और शोहरत भी मिल जाती है। लेकिन यह पूरी तरीके से अलग है।"

एक दिन के मिलते थे ₹3000

एक्ट्रेस ने इस दौरान CID के सेट का एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया और बताया कि यह उनके करियर का तीसरा टेलीविजन शो था। शो में उन्होंने एक मृत शरीर यानी की लाश का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें रोजाना ₹3000 मिलते थे।

अर्चना गौतम ने हंसते हुए इन पुरानी यादों को ताजा किया और कहा कि "मुझे आज भी बहुत अच्छे से याद है कि जब मैं बेजान होने का नाटक किया करती थी तो स्ट्रेचर या जमीन पर लेटी होती थी। अब सेट पर सीनियर एक्टर्स आकर मेरी आंखें चेक किया करते थे कि कहीं हिल तो नहीं रही।"

मृत व्यक्ति का रोल निभाने में हुई दिक्क़त

अपना गौतम ने इस बात को स्वीकार किया कि जाहिर तौर पर उन्हें लाश का किरदार निभाने की आदत नहीं थी और इसी के चलते बिना हिले डुले लेटे रहना उनके लिए बहुत ही अलग और बहुत ही कठिन अनुभव था।

इस दौरान अर्चना ने इंडस्ट्री की चुनौतियों को लेकर भी बात की और कहा कि बाहर बैठे लोग उन दिक्क़तों को नहीं समझ पाते हैं जो एक नए कलाकार को लंबे वक्त तक झेलनी पड़ती है। लेकिन अर्चना को असल पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 16 से ही मिली थी।

Read more about: archana gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X