खतरों के खिलाड़ी में पहुंची अर्चना गौतम की स्टंट करते हुए हालत हुई खराब, सामने आया वीडियो

Archana Gautam Video: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम की हालत देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
अर्चना गौतम का वीडियो-
'खतरों के खिलाड़ी 13' के कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। नया प्रोमो अर्चना गौतम का है, जिसमें वह काफी ऊंचाई पर हैं, और स्टंट परफॉर्म करते नजर आ रही हैं।
खतरनाक स्टंट को देख वह घबरा जाती हैं, और माता रानी से अपनी सलामती की दुआ मांगने लगती हैं। अर्चना कहती हैं, ''सर मैं नहीं कर पाऊंगी, अर्चना यार तू क्या अपनी बेइज्जती करवाएगी। माता रानी प्लीज जितवा दो। जय माता दी। अरे दईया कहां आ गई मैं।''
इस दौरान वह कभी घबराहट के मारे चिल्लाती हैं, तो कभू रोती नजर आती हैं। उनकी बातें सुनकर और कंडीशन देखकर रोहित शेट्टी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। खूंखार स्टंट से भरा रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी 13' इस बार 15 जुलाई से शुरू हो रहा है।
शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है, जो कि मई के दूसरे हफ्ते से ही शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर इसके कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे, सौंदस मौफकीर, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, रुही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, शीजान खान जैसे दिग्गज कलाकार अपनी एडवेंचरस साइड दिखाते फिरेंगे। फैंस इस शो का सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications