KKK 13: अर्चना गौतम पर छाया खतरों के खिलाड़ी का नशा, लेटेस्ट तस्वीरों को देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने

Archana Gautam, Khatron Ke Khiladi

KKK 13: टीवी का रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है, इस शो के लिए सारे खिलाड़ी और शो के होस्ट साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पहुंचे चुके हैं। इसी शो को हिस्सा बनने जा रही हैं अर्चना गौतम। सलमान खान के बाद अब रोहित शेट्टी के शो के लिए अर्चना ने अपनी तैयारियां जोरो शोरो पर शुरु कर दी हैं। हाल ही में अर्चना ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की जिनको देखकर आप यकीनन नहीं कर पाएंगे कि यह वही अर्चना है जो सबको हंसाती रहती हैं।

जाहिर है कि, बिग बॉस के बाद अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। रोहित के साथ शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट ने भी अपनी कमर कस ली है।

इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 13 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की नई तस्वीरें इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस के बाद अब अर्चना गौतम खतरों के खिलाड़ी 13 में बवाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।

अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्चना फुल स्टंट के मूड के नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अर्चना ने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की हैं अर्चना ने लैदर की पैंट के साथ लैदर का क्राप टॉप और लॉन्ग बूट्स पहने हुआ है।

अर्चना गौतम ने फोटोज में अपने फेस पर ब्लैक कलर से निशान बना रखा है। इस दौरान अर्चना एक्शन अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अर्चना तस्वीरो में कभी गुस्से में तो कभी स्वैग में पोज दे रही हैं। फोटोज को अर्चना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जाहिर है कि अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं अब देखना होगा कि शो में अर्चना क्या कमाल दिखा पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X