पोज दे रही थी हसीना, सिक्योरिटी गार्ड ने हाथ पकड़कर निकाला बाहर? लोग बोले- 'किसी को बुलाकर अपमान...'

archana gautam maidaan

अजय देवगन की फिल्म मैदान के प्रीमियर पर एक एक्ट्रेस-नेता के साथ ऐसा कुछ हो गया है जो कि हैरान कर देगा। सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा इस एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर बाहर कर दिया गया।

हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 16 में दिखाई देने वाली अदाकारा अर्चना गौतम की। उनका एक बेहद ही चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। अर्चना इस वीडियो में आपको पोज देती हुई नजर आ रही थी। पीछे की तरफ अजय देवगन की फिल्म मैदान का नाम लिखा हुआ था। ये प्रीमियर के दौरान का वीडियो है।

अर्चना भी सभी की तरह आईं और पोज देना शुरु कर दिया। लेकिन फिर जो हुआ वो काफी अजीब था। एक महिला सिक्योरिटी गार्ड आई और अर्चना का हाथ पकड़कर उनको पोज देने से रोका और बाहर का रास्ता दिखा। लेकिन इस वीडियो पर लोगों के ढेरों सवाल हैं।

क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा है, ''अरे ऐसा कौन करता है निमंत्रण देकर।'' एक ने लिखा, ''ये क्या हुआ, कोई बताएगा।'' एक ने लिखा, ''अर्चना गौतम को इनवाइट तो किया था ना?'' एक ने लिखा, ''ये तो बुलाकर अपमान करने वाली बात है।'' एक ने लिखा, ''किसकी बनियान पहनकर पोज दे रही है।'' एक ने लिखा, ''इसके साथ मोए मोए वाला सीन हो गया।'' एक ने लिखा, ''बुलाने पर ही तो आई होगी यार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन अर्चना का रिएक्शन नहीं आया है।

अर्चना ने बताई सच्चाई

अर्चना गौतम ने कहा कि उनके एक बैंड लगाना था जिसके बाद पोज देना था। लेकिन वो बिना बैंड लगाए ही कार्यक्रम में चली गईं थीँ। सिक्योरिटी गार्ड ने उनको इसलिए रोका ताकि उनका बैंड दिया जा सकते। बैंड लगाने के बाद अर्चना गौतम फिर से आईं और पोज दिए। अभिनेत्री ने खुद इसका खुलासा किया है। वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: archana gautam maidaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X