बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने दिया ऐसा बयान कि, यूजर्स ने लगा दी क्लास

अर्चना गौतम बिग बॉस 16 के बाद लगातार लाइमलाइट में हैं। शो से निकलने के बाद अर्चना गौतम पार्टी, डिनर और दोस्त से मिलने के लिए बाहर जा रही हैं, ऐसे में मीडिया की नजरों में आ रही हैं। हाल ही में ब्लैक ड्रेस में अर्चना गौतम बाहर स्पोर्ट की गई तो उन्होंने मीडिया वालों के सामने कुछ ऐसा बयान दे दिया कि यूजर्स ने उनकी लाताड़ लगा दी।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अर्चना के इस वीडियो पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। दरअसल वीडियो में अर्चना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उनका नाम लेकर पुकारते हैं। इस पर अर्चना कहती हैं, 'अर्चना गौतम! मेरा नाम भी जानते हैं। बच्चा बच्चा मेरा नाम जानता है।' हालांकि, यूजर्स को अर्चना का ऐसा कहना पसंद नहीं आ रहा है।
पैपराजी अर्चना से पूछते हैं कि एमसी ने सैमड़ी किसको बोला था? इस पर अर्चना ने कहा, 'मुझे और प्रियंका को बोला था। वह ऐसे ही बोलता है। पर मेरा वाला ज्यादा फेमस है। मारते-मारते मोर बना दूंगी।' बता दे यह अर्चना का बिग बॉस के घर का फेमस डायलॉग है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अर्चना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उनका नाम लेकर पुकारते हैं। गौरतलब है कि रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पांच फाइनलिस्ट में अर्चना ने जगह बनाई और जनता के दिलों में भी अर्चना ने खास जगह बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











