Archana Gautam के साथ मारपीट, बाल खींचे, जमकर दीं गालियां, भीड़ से बचाते दिखे एक्ट्रेस के पापा!

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अभिनेत्री अर्चना गौतम के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्चना गौतम जो कि बिग बॉस का हिस्सा रहीं थीं,
वो इस दौरान अपने पिता के साथ 29 सितंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में 'आलाकमान' से मिलने के लिए एक आवेदन जमा करने गईं। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। वह संसद में महिला विधेयक पारित होने पर प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देना चाहती थीं।
उनके दौरे की खबर मिलने के बाद, कुछ बदमाश कार्यालय के बाहर जमा हो गए और उनके आगमन पर अभिनेता और उनके पिता के साथ मारपीट की। पार्टी कार्यालय के बाहर अर्चना गौतम के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में करीब आधा दर्जन अर्चना पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें पार्टी कार्यालय में जाने से रोकते नजर आ रहे हैं। अर्चना गौतम टीवी पर काफी मशहूर हैं और बिद बॉस के अलावा वो रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आईं थीं।
अर्चना गौतम 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थी और यूपी विधानसभा चुनाव में मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा से उम्मीदवार रही हैं। अर्चना गौतम के इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आंटियों के लिए अकेली ही काफी है बंदी।
अर्चना को छोड़ो एक बार बैंड बजा देगी ये 100 रुपये में खरीदी हुई औरत की।'' एक का कहना है, ''ये क्या है बदसुलूकी है।'' एक ने लिखा, ''ये जाहिल औरतें कौन हैं?'' इस तरह से लोग उनके सपोर्ट में खड़े हैं और लगातार कई तरह से खरी खोटी सुना रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











