अपने नये चैट शो के पहले एपिसोड में पापा सलीम खान से बातें करते दिखे अरबाज खान, टीजर आउट

बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान अपने नये चैट शो के साथ एक बार फिर से हाजिर हैं। इस चैट शो को वह होस्ट करने वाले हैं। अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में अरबाज खान बॉलीवुड के कई दिग्गजों से बात करते नजर आएंगे। इस चैट शो को अरबाज खान ने खुद ही प्रोड्यूस किया है। इस चैट शो से जुड़ी जानकारियों को अरबाज खान अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट कर शेयर किया है। उनके इस शो को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। अरबाज के इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं।
चैट शो का टीजर जारी :
अरबाज खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने इस चैट शो 'द इन्विसीबल' का टीजर जारी किया है। चैट शो के पहले एपिसोड में अरबाज खान अपने पिता सलीम खान के साथ बातें करते नजर आ रहे हैं। अरबाज अपने पिता के साथ उनकी पहली पत्नी और अपनी मां व अपनी सौतेली मां हेलन के बारे में खुल कर बातें करते दिख रहे हैं। सलीम खान का अपनी पहली पत्नी के साथ रोमांस और किन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी हेलन से शादी की, इस बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। हेलेन से शादी करते समय सलीम खान ने अपने परिवार से कैसे बात की और सलीम खान अपनी पूरी जिंदगी को किस तरह से देखते हैं, जैसे मुद्दों पर वह बात करते दिख रहे हैं।
इस ट्रेलर को पोस्ट करते हुए अरबाज ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे पिता सलीम की शानदार बॉलीवुड जर्नी को जानने के लिए तैयार हो जाइए। अच्छा, बुरा और खूबसूरत। पूरा वीडियो देखिए bollywoodbubble पर।' फैंस इस पोस्ट पर फैंस अरबाज को बेस्ट विशेज दे रहे हैं।
कुल 6 एपिसोड का होगा चैट शो :
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस चैट शो में कुल 6 एपिसोड होंगे। पहले एपिसोड में अरबाज अपने पिता सलीम खान से बात कर रहे हैं। इसके बाद वह जावेद अख्तर, वहीदा रहमान, शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ भी बातें करेंगे। अरबाज खान के चैट शो 'द इन्विसीबल' में बीते जमाने की मशहूर कैबरे डांसर और उनकी स्टेप मदर हेलेन से भी बातें करेंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस चैट शो के जरिए उन्हें बीते जमाने के इन दिग्गजों से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुनने और जानने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications

