बिग बॉस के घर में फिर से आएंगी सनी लियोन..पहले ही बता दिया अपना फेवरिट
Recommended Video

बिग बॉस देखने वालों के लिए आने वाला वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। जी हां, हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस सप्ताह बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रह चुकीं सनी लियोन एक बार फिर बिग बॉस के घर के अंदर नजर आ सकती हैं।
दरअसल सनी लियोन अपनी फिल्म तेरा इंतजार का प्रमोशन करने जाएंगी और सबसे मजेदार बात ये है कि उनके साथ अरबाज खान भी नजर आएंगे। अब सलमान खान और अरबाज खान एक साथ स्टेज शेयर करेंगे तो जाहिर है ये काफी मजेदार होने होगा।

हाल में एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने खुलासा किया कि वो बिग बॉस में जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं । उन्होंने बताया कि उनके फेवरिट कंटेस्टेंट इस सीजन में विकास गुप्ता हैं। अब जाहिर है ये जानने के बाद बिग बॉस 11 देखने वाले दर्शकों के खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वैसे सनी लियोन को बिग बॉस में आने के बाद जितना फायदा मिला उतना पूरे 11 सीजन में शायद ही किसी को मिला हो। आगे की स्लाइडस पर देखिए बिग बॉस में आने के बाद कौन कौन कंटेस्टेंट बन गए स्टार।


Click it and Unblock the Notifications