क्या ए आर रहमान चुनेंगे अगला इंडियन आइडल?

AR Rehman
इंडियन आइडल सीजन 6 के विज्ञापन आज कल आप रोज़ सोनी टीवी पर देख रहे होंगे, आपको विज्ञापन में सुनाई दे रही सुरीली आवाज़ों से अंदाजा होने लगा होगा कि इस बार प्रतिभागियों को और कठिन परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। यह परीक्षा तब और कठिन होगी जब एआर रहमान जैसे संगीतकार जज की कुर्सी पर होंगे। जी हां इंडियन आइडल के निर्माता रहमान को जज बनाने की पूरी कोशिश में है।

निर्माता इंडियन आइडल 6 को हिट कराने के लिए हर एक संभव कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार एआर रहमान को जज के रूप में लाने की पूरी तैयारी है। तो इसका मतलब यह है कि अगर ये कोशिश कामयाब हुईं तो दर्शकों को इस बार सुनिधि चौहान, सलीम मरचेन्ट और अनु मलिक के साथ रहमान भी मंच पर होंगे।

एक सूत्र द्वारा यह भी बताया गया कि ऑस्‍कर अवार्ड विजेता रहमान को जज बनने के लिए पूछा तो गया है परन्तु अभी तक रहमान की तरफ से कोइ जवाब नही मिला है। इंडियन आइडल 6 अगले महीने से प्रसारित होगा।"

अफवाह तो यह भी है कि यदि एआर रहमान जज बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हैं, तो निर्माता किसी दूसरे सेलेब्रिटी को इंडियन आइडल 6 का जज बनने का प्रस्ताव देंगे।

अब हमारा सवाल आपसे है कि अगर रहमान इस प्रस्‍ताव को ठुकरा देते हैं तो किसे जज बनाया जाना चाहिये? कृपया अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X