Apurva Agnihotri और Shilpa Saklani शादी के 18 सालों बाद बने माता- पिता, क्यूट वीडियो में शेयर की बेटी की झलक

apurva-agnihotri-shilpa-saklani-welcomed-a-baby-girl-after-18-years-of-marriage-shared-cute-video

Apurva Agnihotri and Shilpa Saklani: टेलीविजन के मशहूर कपल अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी ने अपने चाहने वालों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। शादी के 18 साल बाद दोनों एक बेटी के माता- पिता बने हैं। कपल ने ये खुशी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला नोट पोस्ट किया। जिस पर फैंस और किश्वर मर्चेंट, कुशाल टंडन, करणवीर बोहरा समेत अन्य सेलेब्स ने दोनों पर प्यार बरसाया है।

अपूर्व और शिल्पा ने साल 2004 में शादी की थी। अब अपनी शादी के 18 साल बाद कपल के घर पर किलकारियां गूंजी हैं। आपको बता दें, कल यानि 2 दिसंबर को अपूर्व अग्निहोत्री ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है।

दोनों ने अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.. साथ ही कैप्शन में लिखा- "यह जन्मदिन मेरे जीवन का सबसे खास जन्मदिन बन गया क्योंकि भगवान ने हमें सबसे खास, अविश्वसनीय, अद्भुत, चमत्कारी उपहार के साथ आशीर्वाद दिया है। अत्यंत आभार और अपार खुशी के साथ शिल्पा और मैं परिचय देना चाहता हूं हमारी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री का.. कृपया उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे.. ओम नमः शिवाय।"

अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी 2004 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शिल्पा ने अपूर्व को पहली बार एक कॉफी शॉप में देखा था। अभिनेत्री ने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि परदेस देखने के बाद अभिनेता पर उनका बहुत बड़ा क्रश था। एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने दोनों के लिए क्यूपिड की भूमिका निभाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X