आनंदी के चलते बंद होगा डेली सोप 'बालिका वधु'

सुनकर हैरानी हुई ना. लेकिन दोस्तों यही खबर आ रही है कि कलर्स के लोकप्रिय शो 'बालिका वधु' को चैनल वाले ऑफ एयर करने जा रहे हैं क्योंकि उसकी टीआऱपी काफी डाउन हो गयी है।

पिछले काफी समय से कोशिश करने के बाद भी शो अपनी पुरानी रफ्तार में आ नहीं पा रहा है जिसके कारण शो के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि अब वो शो को बंद कर देंगे।

'बालिका वधु' ने पूरे किये 1500 एपीसोड, सिद्धार्थ ने बताया बेस्ट घटना

शो की नाकामी का सारा ठिकरा शो की अभिनेत्री आनंदी (तोरल रासपुत्रा) के सिर फोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि शो की नाकामी का कारण आनंदी को ही माना जा रहा है इसलिए शो वालों ने नये किरदार लाने की जगह शो को ही बंद करने का फैसला ले लिया है।

'बालिका वधु' के ऑफ एयर होने से शो के रेगुलर दर्शकों को काफी झटका लगेगा क्योंकि यह शो पिछले पांच साल से उनकी आदत बनकर उनके रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो चुका है।

आज है अप्रैल फूल डे इसलिए हमने थोड़ी सी गुस्ताखी कर ली

अरे, कहीं यह खबर सुनकर आपके दिल की धड़कनें बेकाबू तो नहीं हो गयीं या फिर कहीं आप को सच में 'बालिका वधु' के बंद हो जाने का काफी दुख हो रहा है और आप उदास हो रहे हैं तो आप इस खबर की आखिरी लाइन्स तो पढ़ते जाइये।

आज है अप्रैल फूल डे और इस दिन भला टीवी के दर्शकों के लिए 'बालिका वधु' के बंद हो जाने से शॉकिंग क्या हो सकता है इसलिए हमने थोड़ी सी गुस्ताखी कर ली।

ना तो आपका शो 'बालिका वधु' के बंद होने जा रहा है और ना ही उसकी टीआरपी में कोई फर्क पड़ा है, यहां तक कि लोगों ने अब खुले मन से नई आनंदी (तोरल रासपुत्रा) को भी स्वीकार लिया है।

शो अपनी पूरी रफ्तार के साथ टीआरपी ट्रैक पर टॉप टेन में जगह बनाये हुए हैं। आने वाले एपीसोड में शो में बहुत कुछ रोचक होने जा रहा है इसलिए इत्मीनान से आप लोग कलर्स पर रात आठ बजे सोमवार से शनिवार खुशी से देखिये 'बालिका वधु' कच्ची उम्र का पक्का रिश्ता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X