अपूर्वा ने गौहर को बनाया हीरो और ऐंडी को विलेन!
अपूर्वा जब सलमान के साथ बिग बॉस के घर के अंदर गये तो उन्होंने किसी पर भी कोई भड़ास नहीं निकाली। अपूर्वा ने कहा कि घर में सभी उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और सभी ने उन्हें बहुत रिस्पेक्ट और प्यार दिया है। ऐसे में उन्हें किसी से भी कोई शिकायत नहीं है। इसके बाद जब सलमान ने अपूर्वा को घर के किसी एक सदस्य को अगले हफ्ते के नॉमिनेशन से बचाने के लिए कहा तो अपूर्वा ने गौहर खान का नाम लिया। अपूर्वा और गौहर की ये दोस्ती कुशाल और गौहर की दोस्ती के बाद ही हुई। हालांकि गौहर और शिल्पा के बीच कभी इतनी गहरी दोस्ती नहीं रही।
अपूर्वा द्वारा गौहर को घर का हीरो अवॉर्ड देने और नॉमिनेशन से बचाने के पीछे एक वजह ये भी थी गौहर ने कुशाल के घर से बाहर जाते समय उनका साथ दिया और कुशाल को हमेशा अपना सपोर्ट दिया। अपूर्वा जो कि कुशाल को अपना भाई मानते हैं और कुशाल के बेहद करीबी हैं उनके लिए गौहर का ये स्टैंड काफी तारीफ योग्य था। अपूर्वा खुश थे कि उन्हें अपने परिवार के साथ दीवाली बिताने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications












