बिग बॉस 7 अपूर्वा हुए बिग बॉस से बाहर!
इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए थे जिनमें काम्या, प्रत्युषा, अपूर्वा और एली। एली को दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट करके सेफ कर दिया। उसके बाद प्रत्युषा बैनर्जी को भी काफी मात्रा में वोट मिले और उन्हें भी सेफ कर दिया गया। अंत में काम्या और अपूर्वा में से अपूर्वा को दर्शकों के सबसे कम वोटों के आधार पर बिग बॉस 7 के घर से बाहर निकाल दिया गया। अपूर्वा घर से बाहर निकलते हुए बेहद खुश थे क्योंकि उन्होंने खुद ही सबसे कहा था कि वो उन्हें वोट करें क्योंकि वो अपने घर और अपने परिवार को बेहद मिस कर रहे हैं। दर्शकों ने भी अपूर्वा का ही साथ दिया।
अपूर्वा के घर से जाते समय सभी ने उन्हें भरे दिल से विदाई दी और साथ ही कहा कि अपूर्वा एक सच्चे जेंटलमैन हैं और सभी उन्हें बहुत मिस करेंगे। अपूर्वा अग्निहोत्री ने कहा कि घर से बाहर आकर वो सबसे पहले अपनी मां को गले लगाएंगे और साथ ही अपूर्वा ने ये भी कहा कि वो शिल्पा के साथ दीवाली मनाएंगे। काम्या हालांकि इस बात से थोड़ा दुखी हैं कि वो अपनी बेटी के साथ दीवाली नहीं मना पाएंगी लेकिन इसके बावजूद वो इस बात से खुश भी थीं कि एक और हफ्ता वो बिग बॉस में रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
