..................... Apart from Sajid Khan These Bigg Boss contestant were also having criminal background। साजिद खान के अलावा बिग बॉस के इन प्रतिभागियों का भी रहा है क्रिमिनल रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट - Hindi Filmibeat

BB16: साजिद खान के पहले भी क्रिमिनल छवि के प्रतिभागी ले चुके हैं शो में भाग, देखें पूरी LIST

बिग बॉस 16 में इस बार जाने माने फिल्म निर्देशक साजिद खान प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए हैं। साजिद खान के शो में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही दिन से बहस छिड़ी हुई है। कई लोग उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं तो कई यूजर्स और सेलेब्स साजिद खान के आने से खुश नहीं हैं। साजिद खान के ऊपर मी टू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगा था।

Apart from Sajid Khan These Bigg Boss contestant were also having criminal background

ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स के ऊपर सवाल उठने लगे कि. वो महिलाओं का शोषण करने वाले शख्स को कैसे शो में रख सकते हैं। यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर उन्हें शो से निकालने की मांग की।

आपको बता दें कि, बिग बॉस में पहले भी कई ऐसे प्रतिभागी आए हैं जिनका आपराधिक इतिहास रहा है तो कई ऐसे भी आए जो अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे थे।

राहुल महाजन

राहुल महाजन

राहुल महाजन दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद उन पर ड्रग्स लेने और तस्करी का भी आरोप लगा था। हालांकि, बाद में तस्करी के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया। वहीं, उनकी पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली ने घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। राहुल महाजन बिग बॉस 2 का हिस्सा थे।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी अबु सलेम के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। कभी अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहने वाली मोनिका बेदी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अबु सलेम और मोनिका को 2002 में पुर्तगाल के लिस्बन के एक होटल से जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था। करीब 3 साल तक पुर्तगाल में सजा काटने के बाद दोनों को भारत लाया गया और 2007 में मोनिका की रिहाई की गई। मोनिका बेदी ने भी बिग बॉस 2 में भाग लिया था।

राजा चौधरी

राजा चौधरी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी भी बिग बॉस 2 का हिस्सा रह चुके हैं। उनसे श्वेता तिवारी ने घरेलू हिंसा, मारपीट की वजह से तलाक लेने का फैसला किया था। करीब 6 सालों के बाद श्वेता तिवारी को तलाक मिला था।

सीमा परिहार

सीमा परिहार

बिग बॉस 4 में प्रतिभागी रह चुकीं सीमा परिहार एक समय में डाकू थीं। सीमा परिहार अपनी प्रेरणास्त्रोत फूलन देवी को मानती थीं।

सम्पत पाल

सम्पत पाल

सम्पात पाल ने बिग बॉस 6 में हिस्सा लिया था। वो गुलाबी गैंग में अहम भूमिका निभाती थीं। सम्पत पाल ने कई सरकारी ऑफिसर्स को भी मारा था और कई बार जेल भी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X