Interview: आखिर ....क्यों एकता कपूर ने दिया इस एक्ट्रेस को इतना बड़ा तोहफा

टीवी एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित को कलश एक विश्वास में लीड किरदार मिलने के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है।

एकता कपूर के शो में एंट्री करना ठीक वैसा ही है, जैसा करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन का स्टार बनना । दोनों ही अपनी इंडस्ट्री के बादशाह निर्माता हैं। वैसे एकता कपूर के शो में लीड किरदार का मौका मिलना आसान नहीं है।

मेहनत और लग्न के बलबूते पर ही वह किसी एक्टर को लीड किरदार में कास्ट करती हैं। ठीक ऐसा कलश एक शो की लीड एक्टर अपर्णा दीक्षित के साथ हुआ। आइए जानते हैं, इस बारे में अर्पणा क्या कहना चाहती हैं।

Aparna Dixit

अपर्णा कहती हैं, फेसबुक पर मेरी फोटो देखने के बाद मुझे बालाजी के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था। पहले मुझे यकीन नहीं हुआ कि आखिर इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस से मुझे बुलावा यह कैसे हो सकता है। खैर, अपने दोस्तों के कहने पर मैं पढ़ाई खत्म करके मुंबई आ गई।

यहां पर आकर मैंने पवित्र रिश्ता के लिए ऑडिशन दिया। मुझे इस शो में पैरलल भूमिका के लिए कास्ट कर लिया गया। टीवी इंडस्ट्री के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। अपने को-एक्टर को देख कर मैं सोच में पड़ जाती थी कि आखिर इन लोगों के पूरी लाइन याद कैसे होती है।

खैर,वक्त के साथ मुझे भी इसकी आदत हो गई। लीड किरदार में ना होने के कारण तैयारी के लिए अधिक समय मिल जाता था। जब तक कोई दूसरा एक्टर अपने सीन करता, तब तक मैं जल्दी में अपनी लाइन याद करने की कोशिश करती थी।

मेरी मेहनत को देखते हुए पवित्र रिश्ता के साथ मुझे मेरी आशिकी तुम से ही में भी पैरलल किरदार के लिए कास्ट कर लिया गया। मैं तो बड़ी उलझन में पड़ जाती थी। मेरा एक पैर पवित्र रिश्ता के सेट पर तो दूसरा सेट मेरी आशिकी तुम से ही के सेट पर होता था।

करियर की शुरुआत में अधिकतर एक्टर एक शो पर फोकस करते हैं। मुझे एक साथ दो शो पर फोकस करना था। लगातार शूटिंग के कारण मेरी तबीयत भी खराब हो गई ती।

मैंने फिर भी लगातार शूटिंग जारी रखा। यहां तक कि मेरी खराब हालत को देखते हुए एक शो से मेरे किरदार का ट्रैक एकता कपूर ने खत्म करवा दिया। अंत में मुझे तोहफे के तौर पर एकता कपूर ने बतौर लीड कलश एक विश्वास में कास्ट कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X