अनुष्का शर्मा की पहली थ्रिलर वेब सीरिज "पाताल लोक" का टीजर देंखे- रिलीज डेट की घोषणा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ओटीटी पर कदम रखने को पूरी तरह से तैयारी हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी नई सीरिज "पाताल लोक" के लोगो और सीरिज के लांच डेट की घोषणा की है। इसे अनुष्का की क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरिज के साथ अनुष्का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। यह ड्रामा-थ्रिलर 15 मई को लॉन्च होगा।
टीजर एक शांत सी नजर आने वाली दुनिया की झलक देता है जोकि एक सोए हुए, अंधेरे और खतरनाक रहस्यमयी स्थान - पाताल लोक की देखरेख करती है। कोई शक नहीं कि अपनी पहली झलक के साथ ही इस सीरिज ने लोगों को उत्सुक कर दिया है। अनुष्का ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- "पाताल लोक के नियम अलग हैं.."

पूर्वाभास की कहानी के साथ, वीडियो मानवीयता के बुरे पहलू पर प्रकाश डालता है। रहस्य, रोमांच और ड्रामा से भरपूर, अमेज़न प्राइम वीडियो की इस ओरिजनल सीरीज अमरता की अंधेरी दुनिया की खोज करती है। स्वर्गलोक, धरती लोक और पाताल लोक के प्राचीन क्षेत्रों द्वारा प्रेरित, यह नियो-नॉइर सीरीज लोकतंत्र के चार स्तंभों के भीतर खेले जाने वाले खेल के इर्दगिर्द घूमती है।
लोगों ने भी टीजर को अच्छा रिस्पॉस दिया है। और माना जा रहा है कि इस सीरिज में कुछ ऐसा दिखेगा, जो लोगों ने आज तक ओटीटी पर नहीं देखा है। फैंस इस सीरिज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बहरहाल, अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद फिलहाल अनुष्का ने ना ही किसी फिल्म में नजर आई हैं, ना ही उन्होंने किसी नई फिल्म की घोषणा की है।


Click it and Unblock the Notifications